November 15, 2026

खोड़वा में एक दिवसीय जलसा का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 50 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले के खोड़वा गांव में एक दिवसीय जलसा-ए आमदे सरकार कॉन्फ्रेंस का आयोजन मिंजानिब दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा आज। जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते हुए खोड़वा जलसा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे से एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सभी प्रकार कि तैयारी पूरी कर ली गई है। जलसा मे पिरे तरीकत हजरत अल्लामा मौलाना मो तोसिब रजा खां बरेली शरीफ यूपी, गजिये मिल्लत गुलाम रसूल बलियाबी व शायर जनाब दिलबर शाही कोलकत्तवी के अलावे आदि शिरकत करने आ रहे हैं। कहा की कॉन्फ्रेंस में दूर-दराज से आये मौलाना व शायर उपस्थित रहकर अल्लाह की तकरीर से लोगों को अवगत कराएंगे। इस्लामिक कॉन्फ्रेंस होने से एक दूसरे से मेल मिलाप की जरिया उत्पन्न होता है। और लोगों को इस्लाम के संबंधित नमाज, रमजान, शिक्षा और नेक रास्ते पर चलने के बारे में बेहतर जानकारी मिलता है। जलसा कमेटी के आयोजक के रूप में जामा मस्जिद के इमाम महमूद आलम, हाफिज व कारी कमर रजा, हाफिज मोहसीन रजा, मौलाना मो अजीमुद्दीन, हाफिज सब्बीर आलम, हाफिज मोनाजिर हुसैन, मास्टर शम्स रजा, मो साजिद आदि थे।

Previous post मारपीट में संलिप्त दो आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
Next post 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial