हसनगंज थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मानने को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों से अपील की। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अनिस कुमार ने किया। बताया कि थाना क्षेत्र में त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई है। मौके पर थानाध्यक्ष ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले लोग बक्से नहीं जाएंगे। पूजा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। पूजा पंडालों में अश्लील गानों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। पूजा समितियां को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, पूजा पंडालों के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। साथ ही सरकार के जारी गाइडलाइंस के अनुसार त्यौहार को मानना है। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी व बीडीओ रितेश कुमार ने पूजा कमेटी के सदस्यों व गणमान्य लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शत्रुघ्न मंडल, भाजपा नेता मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुअंर, महेंद्र वर्मा, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, जयप्रकाश सिंह, मुकेश यादव सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
