July 26, 2026

विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु प्रखंड मुख्यालय में कैंप का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 20 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड में शनिवार को विद्युत विभाग की अगुवाई में उपभोक्ताओं के विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु कैंप का आयोजन किया गया। विद्युत कार्यपालक सहायक ममता कुमारी व मानव बल जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली बिल में सुधार व उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान हेतु प्रखंड मुख्यालय में कैंप लगाया गया है, जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधित समस्याओं का आवेदन लिखकर जमा कर रहे हैं। बताया अब तक कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को रजिस्टर्ड कर लिया गया है। जिसे जल्द से जल्द निष्पादित कर दिया जाएगा। मौके पर अधिक बिल की समस्या, मीटर की समस्या सहित बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। इस अवसर पर जगन्नाथपुर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव सहित दर्जनों उपभोक्तागण मौजूद रहे।

Previous post हसनगंज थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।
Next post जनता दरबार में छः पुराने मामलों का हुआ निष्पादन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial