November 15, 2026

महापौर ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ।

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

षष्टम राज्य वित्त आयोग मद नगर निगम कटिहार द्वारा बनाए जा रहे कटिहार शहर के विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का महापौर उषा देवी अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया।श्रम कल्याण केंद्र, बाज़ार समिति एवं अड़गरा चौक पर बनाएं जा रहे सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने सभी संवेदकों एवं विभागीय अधिकारियों से निर्माण में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली।बताते चले की नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहा पर नगर निगम के द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण जगह-जगह पर किया जा रहा है। शहर में शौचालय की कमी को दूर करने का जो वादा महापौर ने चुनाव के वक्त किया था उसे वादे को पूरा किया जा रहा है।महापौर उषा देवी अग्रवाल लगातार सक्रिय रूप से नगर निगम द्वारा की जा रही कारों का निगरानी स्वयं ही कर रही है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का सपना को पूरा करने में अपनी ओर से भरपूर मेहनत कर रही है।

Previous post धुरियाही में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्या।
Next post जाम की समस्या का निराकरण करने खुद सड़कों पर निकले विधान पार्षद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial