July 26, 2026

जाम की समस्या का निराकरण करने खुद सड़कों पर निकले विधान पार्षद ।

Read Time:1 Minute, 59 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूजा एवं त्यौहार का वक्त चल रहा है और सड़कों पर जाम की समस्या लगातार उत्पन्न हो रही है। जिसको लेकर आज विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा विभिन्न चौक चौराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल कटिहार शहर के सी.टी बुकिंग से डी.एस. कॉलेज तक पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे सड़क का बाटा चौक पर औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यह सड़क बाज़ार के बीचों-बीच होने के कारण दुर्गा पूजा को लेकर इस सड़क पर जाम की समस्या एवं यातायात प्रभावित हो रही है। जिसको लेकर निर्माण कर रहे कंपनी के लोगों को दूर्गा पूजा से पहले तक सड़क की मरम्मती कार्य को जल्द पूर्ण करने एवं यातायात सुचारू रूप से चल सके इसको लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिया।विधान पार्षद द्वारा शहर के अन्य विभिन्न सड़कों का एवं चौक चौराहा का भी निरीक्षण कर जाम की समस्याओं को दूर करने का लोगों को आश्वासन दिया। विभागीय लोगों से दूरभाष के माध्यम से बात कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि बाजार आने वाले लोगों को जाम की समस्याओं से निजात मिल सके।

Previous post महापौर ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ।
Next post आरपीएफ का सघन चेकिंग अभियान जारी दो मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial