November 15, 2026

जिला अधिवक्ता संघ की हुई बैठक ।

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार व्यवहार न्यायालय अंतर्गत जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में अध्यक्ष विजय कुमार झा और सचिव रमेश जायसवाल के अध्यक्षता में शुक्रवार को कमिटी की एक आम बैठक बुलाई गई । जिस दौरान आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर नियमित अधिवक्ताओं को दी जाने वाली उपहार राशि आदि के विषय में चर्चा किया गया। इस संबंध विशेष जानकारी देते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि बार एसोसिएशन कटिहार शुरू से ही अपने अधिवक्ताओं के वेलफेयर संबंधी मामलों में काफी सक्रिय रहा है। इस बार भी नियमित 600 से अधिक अधिवक्ताओं को हर वर्ष की भाती दुर्गापूजा के अवसर पर उपहार राशि देने का निर्णय संघ द्वारा लिया गया है। जिसका वितरण जल्द ही शुरू होगा। वही संघ द्वारा नियमित अधिवक्ताओं की सूची जारी कर दिया गया है। गोरतलब है की संघ द्वारा वर्ष में दो बार सभी नियमित अधिवक्ताओं को निर्धारित राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारीगण मोजूद थे।

Previous post आरपीएफ का सघन चेकिंग अभियान जारी दो मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार ।
Next post इम्प्लॉयिस यूनियन के सदस्यों ने निकाला विजय जुलूस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial