November 15, 2026

आरपीएफ का सघन चेकिंग अभियान जारी दो मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरपीएफ की सीपीडीएस टीम द्वारा कटिहार स्टेशन स्थित आरआरआई केबिन के पास से दो मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के सात मोबाइल फोन , नगद 4 हजार सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगो में अररिया जिला निवासी 35 वर्षीय संजूर आलम और 31 वर्षीय मो असलम अंसारी शामिल है। वही पकड़े गए लोगो के विरूद्ध रेल थाना में कांड संख्या 318/23 धारा 414 /34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसे रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली,आरपीएफ एसआई बबलू कुमार , एएसआई श्री तिवारी सहित आरपीएफ के आमोद कुमार सिंह एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post जाम की समस्या का निराकरण करने खुद सड़कों पर निकले विधान पार्षद ।
Next post जिला अधिवक्ता संघ की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial