इम्प्लॉयिस यूनियन के सदस्यों ने निकाला विजय जुलूस
प्रवीण कुमार (कटिहार)
एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन के द्वारा विशाल विजय जुलूस मण्डल कार्यालय से विभिन्न- विभिन्न कार्यालय होते हुए स्टेशन परिसर का भ्रमण किया।मण्डल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को ईस्टर्न एवं रेलवे कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे इम्प्लॉयिस यूनियन कटिहार डिवीज़न के साथ-साथ पूरे एन एफ़ रेलवे में भारी मतों से बहुमत प्राप्त किया।बैंक का मुख्यालय कोलकाता होने के कारण डायरेक्टर पदों के लिए 12अगस्त 2023 को चुनाव कोलकाता में संपन्न हुआ। जिसमे एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन ने दस पदों के चुनाव में कुल देसों पदों पर अपना परचम लहराया।यह जीत सीधे-सीधे रेल कर्मियों की जीत है।एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन के कार्य सैली व रेल कर्मियों के प्रति समर्पण को देखते हुए कर्मचारियों ने अपना मत एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन को देकर भारी मतों से विजय दिलाई है।रुपेश कुमार ने बताया कि इससे पूर्व के बैंक में पदासीन पदाधिकारीगण थे उन लोगों ने बैंक की हालत चरमरा कर रख दिया था।यह रेल कर्मचारियों का बैंक है और इसलिए बहुत से नियमों में अब बदलाव करते हुए सभी नियमों पर विचार कर उसे सरल बनाया जाएगा। जिससे बैंक के सदस्यों को राहत मिलेगी।यह बैंक जो वर्तमान में बंद होने के कगार पर चली गई थी। एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन के द्वारा उसे ऊँचाइयों पर ले जाने के छेत्र में कार्य किया जायेगा।इस चुनाव में जो भी रेलकर्मी इसके सदस्य हैं।वही इसमें मतदान करते हैं।रेल कर्मियों की सुविधा उनकी बातों को पूर्व में बैठे पदाधिकारी नहीं मानते थे जिस कारण बहुत सारे रेल कर्मियों ने अपनी सदस्यता वापस ले लिया था।लेकिन अब एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन उन सभी अनसुनी मुद्दों पर बैठक करके उसके निदान करने का प्रयास करेगी। जिससे की बैंक के सदस्यों को बढ़ाया जा सके और रेल कर्मियों का जो विश्वास बैंक के ऊपर से उठ चुका है। उसे भी वापस पाया जा सके।
