November 15, 2026

चोर को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, पांच मोबाइल और पांच हजार नगद किया बरामद

Read Time:2 Minute, 12 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना अंतर्गत हरखा गांव में सोमवार की रात्रि घर में चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। हरखा निवासी मो रिजवान पिता बदरुद्दीन ने बताया कि सोमवार की रात्रि हमलोग खाना पीना खाकर घर में सो रहे थे कि अचानक आवाज सुनकर जगा तो देखा कि मेरे घर में मोहम्मद जमील पिता नजरुल हक चोरी कर रहा था, जिसे हमलोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, वहीं इसकी सूचना हसनगंज पुलिस को दी गई। हसनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच उक्त चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। जिसको लेकर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि हरखा निवासी मोहम्मद रिजाबूल पिता बदरुद्दीन के घर में चोरी करते हुए मोहम्मद जमील पिता नजरुल हक को पकड़ा गया है, जिसकी तलाशी लेने पर पांच हजार रुपए नगद बरामद हुआ है। मौके पर थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि विगत दिनों क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर पकड़ाए चोर से पूछताछ करने पर कई मोबाइल की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर बताए गए गांव हरखा में छापेमारी की गई। वहीं छापेमारी के दौरान पांच मोबाइल चोरी का जप्त किया गया। हरखा निवासी मो रिजाबूल पिता बदरुद्दीन के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 133/23 के तहत उक्त आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Previous post अंतर्विभागीय कार्यों के निष्पादन को ले समन्वय समिति की बैठक आयोजित।
Next post बारसोई आरपीएफ ने अपहरणकर्ता को धर दबोचा नाबालिक लड़की को किया बरामद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial