बारसोई आरपीएफ ने अपहरणकर्ता को धर दबोचा नाबालिक लड़की को किया बरामद ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेलवे सुरक्षा बल बारसोई के एएसआई तेज नारायण मिश्रा द्वारा सोमवार को रेस्क्यू के दौरान अपहरणकर्ता सहित नाबालिक लड़की को सफलता पूर्वक बरामद कर पूर्णिया थाना को सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बारसोई आरपीएफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सघन तलाशी की गई और बारसोई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर बारसोई आरपीएफ ने सिर्फ शातिर अपहरणकर्ता को घर दबोचा बल्कि उसके चुंगल से नाबालिक लड़की को भी सकुशल बरामद करके पूर्णिया पुलिस को सुपुर्द किया गया। उक्त किडनैपर ने आरपीएफ को काफी चकमा देने की कोशिश की पर नाकाब रहा। पूर्णिया निवासी मो आरिफ हुसैन द्वारा अपनी नाबालिक बेटी के गुमशुदा की सूचना पूर्णिया खजांची थाना में दर्ज की थी। जिस दौरान आरपीएफ द्वारा एक टीम गठित कर किया गया और किडनैपर पूर्णिया जिला निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद अल्ताफ राजा को नाबालिक एक साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किए पूर्णिया पुलिस को सुपुर्द किया गया। आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने कहा की बारसोई आरपीएफ द्वारा काफी साहसिक और सराहनीय कार्य करते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
