July 27, 2026

दूर्गा पुजा के मद्देनजर आरपीएफ की वैठक हुई आयोजित।

Read Time:2 Minute, 8 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेलवे सुरक्षा बल आगामी त्योहार और वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में ओ.टी. पारा बैरक स्थित हॉल में ” सेवा ही संकल्प” के बैनर तले एक विशाल पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। वही आयोजित सम्मेलन के दौरान सुरक्षा संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा की गई और वर्तमान परिदृश्य के दौरान उठाए जाने वाले निवारक उपायों के बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार द्वारा कई अहम जानकारी दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने प्रतिभागियों को इस कठिन समय के दौरान आमतौर पर बदमाशों द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली और उससे बचने व उसके रोकथाम और नियंत्रण के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री कुमार द्वारा ड्यूटी क्षेत्र में देखी गई किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संबंध में सूचना प्रसारित करने के लिए एक मजबूत नेटवर्किंग पर भी चर्चा की गई, ताकि अनुचित स्थिति, यदि कोई हो, से बिना किसी देरी के उससे निपटना सुनिश्चित किया जा सके। गोरतलब है की रेल छेत्र में आरपीएफ पूरी तरह से अलर्ट मोड में है जो यात्रियों के लिए 24*7 सेवा हेतु तत्पर है। इस अवसर पर सम्मेलन में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ के कई पधाधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल थे।

Previous post परभेली पंचायत में लगा मतदाता जागरूकता अभियान शिविर।
Next post महापौर ने एक करोड़ की राशि से विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial