महापौर ने एक करोड़ की राशि से विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 34 एवं 35 में सात सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया।वार्ड नंबर 34 अंतर्गत नरेश झा के घर से झुनझुनवाला धर्मशाला तक अमित भगत जी के घर से घोष बाबू के घर तक एवं स्वर्गीय विद्यानंद पटवा के घर से चंदन जी के घर तक आरसीसी नाला एवं पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य 229700/- की राशि से शिलान्यास किया गया।वार्ड नंबर 34 अंतर्गत प्रमोद राय के घर से दीनानाथ के घर तक एवं सज्जन शर्मा के घर से बबलू सरकार के घर तक पेभर ब्लॉक एवं आरसीसी नाला का निर्माण कार्य 849902/- रुपए की लागत से शिलान्यास किया गया।वार्ड नंबर 35 अंतर्गत शंकर महासेठ के घर से विषहरी स्थान तक आरसीसी नाला एवं पेभर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य 489034/- रुपए की लागत से शिलान्यास किया गया।वार्ड नंबर 35 अंतर्गत आजाद हिंद चौक से धीरेंद्र सरकार के घर होते हुए तीनगछिया चौक तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य 3051851/- रुपए की राशि से उद्घाटन किया गया।वार्ड नंबर 35 अंतर्गत खुशबू लॉज गेट से संजय मोदी के घर तक आरसीसी नाला एवं पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का 1265600/- की राशि से शिलान्यास किया गया।संजय महासेठ के घर से होते हुए अशोक महासेठ के घर तक पेभर ब्लॉक सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य 665136/- रुपए की राशि से शिलान्यास किया गया।वार्ड नंबर 35 अंतर्गत नया टोला हनुमान मंदिर चौक से दुर्गा मंदिर चौक तक आरसीसी नाला का निर्माण कार्य 1303500/- की लागत से उद्घाटन किया गया।शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ उपमहापौर मंजूर खान, निगम पार्षद प्रमोद महतो, जिमी प्रकाश महतो, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर एवं अन्य वार्ड पार्षद गण एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए।
