परभेली पंचायत में लगा मतदाता जागरूकता अभियान शिविर।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करने एवं आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने के लिए निःशुल्क मतदाता जागरूकता अभियान सेवा का कैंप कदवा प्रखंड के परभेली पंचायत के लगभग पांच गांव में एक साथ लगाया गया। जिसमें पिपरा, दुर्गागंज, कमरेली गांव एवं अन्य स्थानों पर यह निःशुल्क कैंप विधान परिषद अशोक अग्रवाल के सौजन्य से लोगों के लिए यह कैम्प लगाया गया।कैंप में सैकड़ो की तादाद में लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया गया एवं सबों का आयुष्मान कार्ड भी कैंप में निःशुल्क बनवाया गया।कैंप में विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान पूरे बिहार में करने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है। जिसकी शुरुआत पूरे बिहार में अपने जिले कटिहार के कदवा विधानसभा में मेरे सौजन्य से की गई है। इस मतदाता जागरूकता अभियान में गांव के लोगों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु निःशुल्क सेवा कैंप अपने निजी कोष से लगवाया हूं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जाए एवं आयुष्मान कार्ड का भी लाभ लोगों तक पहुंच सके इसको लेकर यह निःशुल्क कैंप लगवाया गया है लगातार क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था जब लोगों का नाम मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं होता था और आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा था जिससे काफी संख्या में ग्रामीण के द्वारा मुझे सूचना भी मिल रही थी अब उन लोगों को इसका लाभ मुहैया कराया जा रहा है अब यह निशुल्क कैंप लग जाने से लोगों को किसी भी तरह की शुल्क देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और घर-घर तक इनका लाभ पहुंचाया जाएगा। यह कैंप लगातार गांव-गांव में लगेगा और हर गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसकी शुरुआत हम लोगों ने मिलकर परभेली पंचायत से की है इसको पूरे जिला में एक अभियान के तौर पर चलाया जाएगा जो पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम भी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे लाभ मुहैया कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोहन दास, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री भवेश चंद्र दास, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत विश्वास, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविकांत साह, वार्ड सदस्य राकेश कुमार दास, शंकर कुमार विश्वास, दिलीप कुमार विश्वास, शंभू दास एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
