September 16, 2026

परिवार नियोजन को लेकर बंध्याकरण शिविर का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 13 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

परिवार नियोजन को लेकर बंध्याकरण शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में  शिविर किया गया ।शिविर के माध्यम से 6 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से  बंध्याकरण किया जाता है। आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र में संपर्क स्थापित कर महिला पुरुषों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करते हैं और इसकी सूचना संबंधित एनजीओ को दी जाती है तथा तिथि निर्धारण उपरांत शिविर आयोजित कर बंध्याकरण किया जाता है। प्रत्येक महिला को  दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दिया जाता है। इस मौके पर बीसीएम , एएनएम, आशा कर्मी सहित  अन्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ शिविर का आयोजन।
Next post सदाकत आश्रम में श्री बाबु की जयंती मनाई गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial