November 15, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ शिविर का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्राणपुर विधानसभा के धरहन एवं बस्तौल पंचायत के विभिन्न बूथों पर मतदाता जागरुकता अभियान का निःशुल्क सेवा कैंप विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के निजी कोष से लगवाया गया। कैम्प के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने का लाभ मुहैया कराया।विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह कैंप लगातार पूरे कटिहार जिले में लगवाकर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मुहैया कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से जिन-जिन लोगों का मतदाता सूची में अब तक नाम संलग्न नहीं कराया गया है। सबों का नाम सूची में शामिल करने का निशुल्क का अवसर है। इसके माध्यम से लोगों में एक जागरूकता पैदा होगी और लोगों को प्रखंड एवं जिले का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। हर सुविधा उसको उनके गांव तक पहुंचने के लिए यह निशुल्क कैंप हर गांव में अपने निजी कोष से लग रहा हूं। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, पूर्व अरिहाना मंडल अध्यक्ष सुशील मंडल, पंकज मंडल, रतन कुमार, कनक कुमार एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण गण मौजूद रहे।

Previous post दुर्गा मंदिर परिसर में पांच दिवसीय शिविर सम्पन्न।
Next post परिवार नियोजन को लेकर बंध्याकरण शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial