November 15, 2026

कुमारी संस्कृति ने प्रथम प्रयास में किया एएनएम की परिक्षा पास।

Read Time:1 Minute, 14 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के छात्राओं में शिक्षा के प्रति ललक आसमान छुती नजर आ रही है। मनिहारी की मिट्टी में पली बढ़ी एक और छात्रा संस्कृति कुमारी ने प्रथम प्रयास में ही एएनएम की परीक्षा पास कर मनिहारी का नाम किया रौशन । मालूम हो कि कुमारी संस्कृति ने एफइ इबीसी कैटेगरी में 3718 रैंक लाई और उनका नामांकन यमुना इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग ,बिशनपुर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल कैंपस, बेगूसराय में हुआ है। संस्कृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विनोद महलदार (राज्य शिक्षक ) और साइंस स्टडी जोन के निदेशक ई.रूपेश , शिक्षक पंकज कुमार, शिक्षक सुकुमार और विजय प्रियदर्शी जी को दिया है।उनकी सफलता पर उनके माता-पिता, शिक्षक गण व मित्रों ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Previous post सदाकत आश्रम में श्री बाबु की जयंती मनाई गई।
Next post सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial