सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीआरएम सुरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सभी विभाग के रेल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रेल मंडल अंतर्गत चल रहे विजिलेंस अवेयरनेस वीक के दौरान डीआरएम सुरेंद्र कुमार के द्वारा सभी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार का विरोध करने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने व समर्पण की शपथ दिलाई गई। रेल मंडल अंतर्गत रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बीते 30 अक्टूबर से आगामी 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। जिस दौरान रेल प्रशासन द्वारा अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार,सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा, सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, एपीओ अंजनी कुमार सहित अन्य सभी विभाग के रेल अधिकारी गण मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
