दर्जनों लोगों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली, संगठन की मजबूती पर चर्चा किया
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद शाहिद अख्तर के आवासीय कार्यलय में बुधवार को जन सुराज सदस्यता अभियान की एक अहम बैठक सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जन सुराज के नेता सह हसनगंज जिला परिषद शाहिद अख्तर के द्वारा किया गया। वहीं सदस्यता बैठक संचालन मो असफाक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश समिति के अब्दुल फारूक, डॉ गाजी सरीक अहमद, बबलू खान, परवेज खान, सुरेंद्र सिंह, राजा खान की मौजूदगी में प्रखंड के सभी पंचायत के युवा साथियों ने जन सुराज का दामन थामा। इस स्वागत समारोह मे करीब दो दर्जन नये सदस्यों ने जन सुराज अभियान को मजबूत करने एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया। इस मौके पर मो कमरुल, मो नूर इस्लाम, मो हसनैन, अकबर आलम, रामनाथ मंडल, मो नसीम, मो कलीम आदि रहें।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
