July 20, 2026

मनिहारी के रसूलपुर में एक दिवसीय जलसे का आयोजन, शिक्षा, दहेज, नशा मुक्ति जैसे मुद्दे पर दिया गया संदेश ।

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत के रसूलपुर में पायम अमन कॉन्फ्रेंस रसूलपुर कमिटी द्वारा जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम शिरकत किये। उन्होंने कहा कि इस तरह की धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। इससे मन को सुकून मिलती है। आयोजन से दूर दराज में रहने वाले रिश्तेदार भी सम्मिलित होते है। जिससे मिलकर हमें एक दूसरे का हालचाल जानने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इसमें यूपी, दिल्ली और बिहार के मौलाना शामिल हुए। तकरीर में कहा कि इस्लाम धर्म शांति व भाईचारे का संदेश देता है। इन बातों को अपने ऊपर कड़ाई से लागू करेंगे तो हम भी खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रखेंगे। इस्लाम समस्त मानव जाति की भलाई की बात करती है। इसलिए हम सबको पूरी मानवता को विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। पूर्व प्रमुख मोजिबुर रहमान ने इस्लाम के महान दूत पैगंबर साहब के बताएं हुए पद चिन्हों पर अपने जीवन को ढालने की बात कही। जलसे को क्षेत्र के कई धार्मिक बुद्धिजीवियों ने भी संबोधित किया। जलसे में स्थानीय के अलावा सीमांचल के हजारों लोगों ने शिरकत की।

Previous post सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Next post पति और चांद का संयुक्त दीदार कर सुहागिनों ने पुरा किया व्रत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial