November 15, 2026

मोटरसाइकिल की आमने-सामने के टक्कर में तीन लोग घायल।

Read Time:1 Minute, 24 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

कटिहार सनौली एसएच 98 सड़क के जोगिया टोला ईट भट्ठा के समीप में दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिंड़त से मोटर साइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही डंडखोरा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा लाया । वहीं दूसरी मोटरसाइकिल चालक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। घायल तीनों मोटरसाइकिल सवार की पहचान पहचान रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरफर पंसेरवा निवासी दिनेश उरांव, मुन्ना उरांव, अरुण उरांव के रूप में हुआ है। परिजनो ने बताया कि भोज की सामग्री लाने को लेकर तीन लोग भमरैली जा रहा था। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में  तीन  लोग घायल हो गया है। बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Previous post रबि महाअभियान तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Next post नल जल योजना का समुचित लाभ नहीं मिलने से लोगों ग्रामीण परेशान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial