नल जल योजना का समुचित लाभ नहीं मिलने से लोगों ग्रामीण परेशान
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत इटवा गांव वार्ड संख्या एक में नल जल योजना का रख रखाव सहित समुचित लाभ नहीं मिलने को लेकर लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी किया। बताया शुद्ध जल मुहैया को लेकर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, जिसको लेकर वार्ड में करोड़ों का जलमीनार लगाया गया है, बावजूद हमलोगों को आज समय पर पानी नहीं मिलता है, अगर पानी मिलता भी है तो वह गंदा पानी मिलता है, जो पीने लायक बिल्कुल नहीं होता है। बताया सुबह एक घंटा पानी मिलता है, बाकी पुरा दिन पानी गायब रहता है और सुबह जो पानी मिलता है वह गंदा पानी मिलता है, जिस पानी से कई बिमारी होने का डर लगा रहता है। साथ ही बताया रखरखाव के अभाव में कई नल की टूटी क्षतिग्रस्त हो गया है। पाइप फट गया है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है, यूं कहा जाए रखरखाव के अभाव में हम ग्रामीणों को नल जल योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौके पर मो जमील, शरीफुल हक, नजामुल हक, मो आशिक, मो आजीबुर रहमान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ सरकार शुद्ध जल मुहैया कराने को लेकर करोड़ों खर्च कर रही है, बावजूद आज वार्ड में लगी करोड़ की जलमिनर शौभा की वस्तु बनी हुई है। हमलोग चापाकल का आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर हैं। बताया चापाकल का आयरन युक्त पानी पीकर हमलोगों कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बताया कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई है, बावजूद हमलोगों के यहां नल जल योजना का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। जबकि सरकार एक तरफ हर घर नल का जल योजना तहत घर-घर शुद्ध जल मुहैया करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर यह दवा फैल होते नजर आ रही है। बताया कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया।पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में नल जल योजना का रख रखाव सहित समुचित लाभ की मांग करते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
