November 16, 2026

द्वितीय अखिल भारतीय एस जी वी रियुनियन का कलकत्ता में हुआ आयोजन।

Read Time:3 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली ने युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के एन एस वी योजना के तहत् एस जी वी के रूप में प्रतिभावान स्काउट्स एवं गाइड्स की भर्ती की। एस जी वी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अप्रैल 1989 में की गया था। शिविर संचालक स्व देवी लाल शर्मा थे। जिन्हें एस जी वी का गुरु कहा जाता है। यह योजना कुछ वर्षों बाद बंद हो गई। परंतु स्व श्री देवी लाल शर्मा के शिष्य प्रीतम प्रसून, देवेन्द्र साखरे एवं कैलाश सोनी ने मिलकर 2020 से ही एस जी वी का पुनर्गठन शुरू की और राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान चलाया गया। आज देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 एस जी वी इस ग्रुप में सक्रिय हैं। 2021 में वेबिनार, 2022 में प्रथम रियुनियन बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एवं 2023 में द्वितीय रियुनियन कोलकाता का आयोजन किया गया। द्वितीय अखिल भारतीय एस जी वी रियुनियन का आयोजन कोलकाता में किया गया।इस कार्यक्रम में बिहार राज्य ज़िला कटिहार से राजेश कुमार वर्मा एस जी वी ने भी भाग लिया। राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि द्वितीय यूनियन कोलकाता में पूरे भारत से 22 एस जी वी ने भाग लिया।जिनके नाम इस प्रकार हैं। पश्चिम बंगाल से अरिन्दम भट्टाचार्य, अरुणा घोष, विश्वजीत दास, देवब्रत विश्वास, जोली बोस, कंचन दास, महुआ राय दास्तीदार, नीलाद्री सिंहा,पश्चिमी रेलवे से वनाश्री भट्टाचार्य, दक्षिण रेलवे से एस जयारमन, टी निर्मला, वी मंजुला, उत्तर प्रदेश से प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार दुबे,मध्य प्रदेश से गोपीचंद शर्मा, सिराज कुरैशी, विनोद कुमार शर्मा, महाराष्ट्र से नितिन मनोहर लावले, छत्तीसगढ़ से देवेंद्र साखरे, कैलाश कुमार सोनी, सरिता पांडे, विनोद कुमार गुप्ता और बिहार से राजेश कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस रियुनियन में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के गतिविधियों पर चर्चा, स्थानीय भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन नीलाद्री सिंहा ने किया तथा सभी एसजीबी ने अपने राज्य के पारंपरिक परिधान में अपने‌ राज्य की सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रदर्शित किया। द्वितीय अखिल भारतीय एस जी वी रियुनियन, कोलकाता को एतिहासिक सफल बनाने में बंगाल के एस जी वी बंधुओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Previous post जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन, लोक कल्याणकारी योजनाओ के बारे दी जानकारी — डीएम
Next post एसडीएम पद पर चयनित रानी कुमारी का हुआ जोरदार अभिनंदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial