सोनौली गौशाला में आठ दिवसीय भागवत कथा महोत्सव हुआ प्रारम्भ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत सनौली स्थित श्री पूर्णिमा देवी गौशाला परिसर में आठ दिवसीय भागवत कथा महोत्सव भक्ति भाव वातावरण में प्रारंभ हो गया है। भागवत कथा के आयोजन करता श्री पूर्णिमा देवी गौशाला कमेटी के सचिन नीलानंद पोद्दार ने बताया कि भागवत के पहले दिन नगर कलश शोभा यात्रा,गौ पूजन, गौ भ्रमण, बसना पूजन के साथ विधि विधान से पूजा पाठ कर वृंदावन से आयी पूज्य राधा किशोरी जी के द्वारा भागवत कथा प्रारंभ किया गया। सचिव लीलानंद पोद्दार ने बताया कि प्रत्येक दिन प्रात काल पूजा अर्चना के पश्चात दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक वृंदावन से आयी पूज्य राधा किशोरी जी के द्वारा भागवत कथा प्रारंभ की जा रही है।इस कथा वाचन में आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भाग ले रही हैं। इस अवसर पर गौशाला परिसर में भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है। आये भक्तों के लिए हर तरह की सुविधा की व्यवस्था कमेटी के द्वारा किया गया है। कमेटी के सचिव लीलानंद पोद्दार ने बताया कि इस अवसर पर श्री पूर्णिमा देवी गौशाला का मुख्य द्वार का भी उद्घाटन किया गया। मुख्य द्वार के निर्माता पहलागढ़ निवासी दिलीप राज सिंह के द्वारा 9 लख रुपए की लागत से निर्माण किया गया। साथ ही गोदाम किशोर भुवन के द्वारा निर्माण 9 लाख रुपए से करने के पश्चात गौशाला को दान में दिया गया। गोदाम का भी उद्घाटन विधिवत किया गया। कमेटी के सचिव ने बताया कि गौशाला संचालक के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष पदेन अनुमंडल पदाधिकारी अध्यक्ष होते हैं। उपसचिव लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, उपाध्यक्ष ललित बूबना एवं गोपाल कृष्ण साह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार बूबना, सदस्य बिंदेश्वरी प्रसाद साहा, राकेश कुमार बूबना, पारस जैन, राकेश कुमार मंडल, संजय बेरिया है। कमेटी के सदस्यों के द्वारा दिन-रात मेहनत कर श्री भागवत कथा का संचालन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में गण्यमन नागरिक रामकरण महतो, बीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण महतो, रामसुंदर महतो, महादेव महतो, नारायण महतो, मोहनलाल डोकानियां सहयोग कर रहे हैं।
