May 26, 2026

बारसोई नगर पंचायत के जल निकासी की समस्या जल्द होगी दूर, मुख्य पार्षद

Read Time:2 Minute, 49 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 3 एवं 6 में आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को मुख्य पार्षद विमला देवी उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने नारियल फोड़कर एवं फिता काटकर किया, मौके पर वार्ड पार्षदगण एवं स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे, इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि बारसोई नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या बहुत जल्द दूर हो जाएगी इसको लेकर लगातार प्रत्येक वार्ड में जरूर के अनुसार नाला का निर्माण किया जा रहा है और आगे भी होता रहेगा, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेगी, उप मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत की जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास से उन्हें जिम्मेदारी दी है उसके उम्मीद एवं विश्वास पर वह खड़े उतारने का प्रयास कर रहे हैं और लगातार प्रत्येक वार्ड में जरूर के हिसाब से विकास कार्य भी हो रहा है, उन्होंने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में वार्ड संख्या तीन के अंतर्गत प्रकाश पासवान के घर से बजरंगबली मंदिर तक आरसीसी नाला का निर्माण कार्य 16 लाख 47 हजार 571 रुपए की लागत से तथा वार्ड संख्या 6 के अंतर्गत कमलेश के घर से रेलवे कलवर्ट तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 19 लाख 67 हजार 446 रुपए की लागत से प्रारंभ हो रहा है जो बहुत जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा, मौके पर मुख्य रूप से मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, भोला सिंह, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, चंद्रकला देवी, धर्मेंद्र सिंह, रोहित भगत, मोमीर आलम, अजय कुमार महतो, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद मंडल, तिलक साहा, दुलाल चंद्र साहा, सलमान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post जमीनी विवाद में एक की मौत, दो घायल दो डिसमिल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, कई बार हो चुकी थी पंचायती ।
Next post सोनौली गौशाला में आठ दिवसीय भागवत कथा महोत्सव हुआ प्रारम्भ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial