रेलवे पुलिस ने लाखो का गांजा सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार स्टेशन पर रेल पुलिस की ए एल टी एफ 1 टीम और आरपीएफ द्वारा विशेष अभियान में अलग अलग घटना के दौरान गुरुवार को लाखो का गांजा सहित कुल पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार किया गया है। रेल पुलिस के एसएचओ मो इमरान आलम ने बताया की रेल पुलिस और आरपीएफ द्वारा गुप्त सूचना पर कटिहार स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद रेल पुलिस का ट्रेन ड्यूटी स्कॉट के द्वारा ट्रेन नंबर 15668 कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन से लाखो के गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नौगच्छिया में अग्रिम कारवाही के लिए उतारा गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभिजीत अधिकारी है जो पश्चिम बंगाल आसानसोल का रहने वाला बताया जाता है। वही आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ के सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली और रेल पुलिस के एसएचओ मो इमरान आलम द्वारा संयुक्त अभियान के तहत कटिहार स्टेशन से नशाखुरानी के 176 प्रतिबंधित टैबलेट, चोरी के मोबाइल फोन एवं चोरी के अन्य दस्तावेज के साथ चार लोगों को गुरुवार के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।इस संबंध में रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती और आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने बताया की रेल छेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपराध नियंत्रण की दिशा में एकसाथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा । वही गुरुवार को विशेष सघन चेकिंग अभियान में कटिहार जिला निवासी 22 वर्षीय मो सोबरारती, 21 वर्षीय मो मोहसिन के साथ किशनगंज निवासी 23 वर्षीय दुलाल और बेगूसराय निवासी 36 वर्षीय गोतम शर्मा शामिल है। जिनके विरुद्ध रेल थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गोरतलब है की रेल छेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
