September 24, 2026

रेल पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा सम्मेलन हुआ आयोजित, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता – आईजी

Read Time:3 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार एन.एफ.रेलवे के मुख्यालय मालीगांव से आर.पी.एफ के आईजी के अरुल जोथी ने गुरुवार को कोशी रेलवे ऑफीसर्स क्लब में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। कटिहार रेल मंडल से या कटिहार होकर परदेश से लौटने वाले मजदूरों को लेकर कटिहार आरपीएफ के तरफ से विशेष व्यवस्था किया गया है। आईजी श्री जोथी ने जानकारी देते हुए बताया की इस विषय के लेकर वरीय पदाधिकारी के साथ सभी ट्रेनों में यात्रियों के सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिया गया है। जिसमे स्टेशन पर खड़ी जर्नल बोगी में यात्रियों को चढ़ने के लिए ‘क्यू सिस्टम’ के अलावे, नशा खुरानी गिरोह एवं अन्य अपराध पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रेल में चोरी की घटना, टाईट, ट्रेन में ट्रांसजेंडर आदि सहित अपराधिक घटनाओं की ग्राफ में काफी कमी आई है। इसके अलावा रेल मदद कंप्लेंट में भी काफी कमी आई है। रेल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में आरपीएफ और जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ के आईजी श्री जोथी ने कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ के कार्यकलाप से अपनी संतुस्टता जाहिर करते हुए आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामना भी दिया। कटिहार रेल मंडल में सुरक्षा अधिकारियों के साथ विशेष बैठक के बाद रेल आइजी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरपीएफ द्वारा पर्व त्योहार के बाद यात्रियों को सुरक्षित ढंग से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए आरपीएफ पूरी तरह से तत्पर है। कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी आदि भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों को चिन्हित कर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। रेल आईजी श्री जोथी ने कहा आरपीएफ 24 *7 बेहतर सुविधा और सुरक्षा हेतु तत्पर है। वही यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्ति की रखवाली के दृष्टिकोण से आरपीएफ के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर आरपीएफ के आईजी श्री जोथी के साथ आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह , आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित डिवीजन के कई आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौजूद थे।वही कटिहार में सुरक्षा सम्मेलन के बाद आरपीएफ के आईजी का काफिला निरीक्षण के लिए पूर्णिया के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गए।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री के हाथों अग्नि कांड के पीडितों को किया राहत चैक का वितरण
Next post बंदेवार गांव में तीन साल से नल जल का पानी नहीं लोगों में आक्रोश किया नारेबाजी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial