May 26, 2026

बंदेवार गांव में तीन साल से नल जल का पानी नहीं लोगों में आक्रोश किया नारेबाजी।

Read Time:2 Minute, 57 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत बंदेवार गांव में नल जल का शुद्ध पानी से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग को लेकर सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। बताया शुद्ध जल मुहैया को लेकर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, जिसको लेकर वार्ड में करोड़ों का जलमीनार लगाया गया है, बावजूद हमलोगों को आज तीन साल से शुद्ध जल नहीं मिल रहा है, साथ ही घरों व सड़क किनारे लगी टुटी भी रख रखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है। बताया कई घरों में अबतक नल जल की टुटी तक नहीं लगी है, जिससे हमलोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल से वंचित हैं, आज भी हम लोग चापाकल का आयरन युक्त पानी पीने को लेकर मजबूर हैं। बताया चापाकल का आयरन युक्त पानी पीकर हमलोगों कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बताया कई बार विभाग को इसकी सूचना दिया गया। बावजूद हमलोगों के यहां नल जल योजना का पानी नहीं मिल रहा है। हम ग्रामवासी नल जल योजना की शुद्ध पानी से वंचित हैं। बताया नल जल योजना शुरु होने से कई साल बितने को जा रहा है, लेकिन अबतक हमारे गांव में नल जल योजना का शुद्ध पानी नसीब नहीं है। जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। बताया सरकार एक तरफ हर घर नल का जल योजना शुरू कर घर-घर शुद्ध जल मुहैया करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर यह दवा फैल होते नजर आ रही है। पानी तो दुर अब लगी टुटी भी क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है। मौके पर शेख सुलेमान, शेख गोहर अली, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद ग्यास, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद तोहिद सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ. मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में नल जल योजना का पानी मुहैया कराने व क्षतिग्रस्त टुटी को दुरुस्त कराने सहित रख रखाव की मांग करते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post रेल पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा सम्मेलन हुआ आयोजित, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता – आईजी
Next post कालसर में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट डब्लू पीओ सेंटर निर्माण कार्य हेतु मुखिया ने किया शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial