बारसोई विद्युत कार्यपालक अभियंता ने मृतक के परिजन को दिया चार लाख का चेक
मनोरंजन साहा (बारसोई)
आजमनगर प्रखंड के सालमारी पंचायत के चौघड़िया गांव में ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आने के कारण हुए एक बच्चे एवं मवेशी की मौत के लगभग 2 वर्ष के बाद मृतक के परिजन को बारसोई के विद्युत कार्यपालक अभियंता विभाष कुमार ने सहायता राशि का चेक प्रदान किया, उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व उक्त गांव के समीप नदी में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया था जिसमें वहां स्नान कर रहे सतानु सिंह एवं बसंती देवी के 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह तथा मिलन देवी, पति प्रदीप सिंह के मवेशी की मौत हो गई थी, उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से मृत बच्चे की मां बसंती देवी को चार लाख का चेक सहायता राशि के रूप में दिया गया, जबकि अमृत मवेशी के मालिक मिलन देवी को 20 हजार का चेक दिया गया है, उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती परंतु यह सहायता राशि परिजनों के लिए सहारा बनेगी, मौके पर सालमारी पंचायत के पूर्व मुखिया, विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
