मनिहारी महाविद्यालय में संसद के अध्यक्षता में तदर्थ समिति की बैठक संपन्न
महाविद्यालय कोष से 16,09600/रु जीर्णोद्धार हेतु आवंटित
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के रामेश्वर यादव महाविद्यालय स्थित बलदियाबाडी़ परिसर में शनिवार को सांसद दुलालचंद गोस्वामी के अध्यक्षता में महाविद्यालय तदर्थ समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें समिति के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ पटवारी यादव, प्रभारी प्रचार निरानंद मिश्रा, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. वीरेंद्र सिंह शामिल हुए। बैठक में सरकार द्वारा विमुक्त अनुदान राशि व विश्वविद्यालय द्वारा विगत 6 माह से रोके जाने, बल्दियाबाड़ी कॉलेज परिसर के जीर्णोद्धार, शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधी मामलों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद सांसद ने कहा कि महाविद्यालय का विकास हमारे लिए प्राथमिकता में है परंतु सब कुछ समय सीमा पर होनी चाहिए। बैठक में महाविद्यालय की जमीन की मरम्मत, रंग रोगन, दरवाजे एवं फर्नीचर की मरम्मत के लिए विद्यालय कोष से 16,09600/रु खर्च करने की सहमति बनी और कहा कि जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। सांसद ने परिसर में आधुनिक भवनों के लिए अभियंताओं व भवन निर्माण विभाग द्वारा अगले वित्तीय वर्ष के लिए नए भवन के प्रस्तावना पर जोर दिया।बैठक खत्म होते ही जदयू के कार्यकर्ता जुटने लगे जिनमें साथ है जदयू के प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, पार्षद प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह, समिति सदस्य कुंदन पासवान, संजय मंडल, सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर और कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
