September 22, 2026

भाजपा ने केन्द्र सरकार में आने से पहले जो भी वायदा किया सभी झूठे निकले – तारिक अनवर

Read Time:2 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अपने समर्थकों के साथ आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया एवं संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श भी किया। जबकि मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनाने से पहले जो भी वायदा किए थे। सभी झूठे निकले उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को जाति के आधार पर गुमराह कर राजनीति करना चाहती है जो कि अब देश की जनता समझ चुकी है और गुमराह नहीं होने वाली हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के कई वर्ष बीत चुके हैं। मगर रोजगार,महंगाई, भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग सका हैं दिन प्रतिदिन इसमें बढ़ोतरी हो रही हैं। जिससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का पोल खोल कर सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, अल्तमश दीवान,अवधेश मंडल, मोहम्मद इम्तियाजुल,आले रसूल, आजम, आफताब आलम, कंचन दास,मोहम्मद निजाम, मोहम्मद वदूत,महताब आलम,बबलू खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा बुद्धिजीवी लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post बारसोई विद्युत कार्यपालक अभियंता ने मृतक के परिजन को दिया चार लाख का चेक
Next post केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन महिला कांग्रेस कमेटी की मजबूती पर हुई चर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial