September 23, 2026

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Read Time:5 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता व संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद खान, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह सहित कई दिग्गज नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों ने भी भाग लिया। मुख्य रूप से इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा किया गया जबकि विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ के प्रखंड में तैयार किए गए कमेटी का भी इस बैठक में जानकारी दिया। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाना हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की शीर्ष नेतृत्व के बैठक के बाद ही यह साफ होगा कि कटिहार लोकसभा सीट पर कौन दावेदार होंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार विभिन्न प्रखंडों में जाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में भी बैठक करते हुए तमाम प्रकोष्ठ के किन-किन प्रखंडों में संगठन क्या स्थिति है। इसको लेकर विचार विमर्श किया गया है।जबकि जिन प्रखंडों में बूथ स्तर तक कमेटी तैयार नहीं किया गया है।वहां जल्द से जल्द बूथ स्तर तक कमेटी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद ने भी कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सभी प्रखंडों में कांग्रेस पार्टी की कमेटी बूथ स्तर तक तैयार हो जाए इससे पार्टी काफी मजबूत होगी। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह के बैठक से कार्यकर्ताओं में एक अलग ऊर्जा का संचार होता है। उम्मीद है कि इस बैठक के बाद सभी कांग्रेस नेता और भी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई हैं।और इसका एकमात्र उद्देश्य संगठन को धारदार और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि कई प्रखंडों के अध्यक्षों द्वारा अपने विभिन्न प्रकोष्ठ में बूथ स्तर तक कमेटी तैयार कर लिया गया है जबकि जिन प्रखंड में नहीं हुआ है।उन्हें जल्द तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व सुनीता देवी, पुतुल सिंह, विकास सिंह, सूरज राय, आले रसूल, मुन्ना सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, सिमरनजीत सिंह, अब्दुल कादिर, मन्नी पासवान, इश्तियाक आलम,आम्रपाली यादव, अवधेश मंडल, गुरदयाल सिंह, डॉ सत्यनारायण, मोहम्मद महबूब आलम, संजय कुमार सुमन, राजीव जायसवाल,अमरकांत तिवारी, अल्तमश दीवान, विकास सिंह, मीनाक्षी श्वेता, आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। *प्रवीण कुमार झा*

Previous post मंडल कारा कटिहार में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Next post कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचारी नेताओं का असली चेहरा हुआ उजागर – मनोज राय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial