मंडल कारा कटिहार में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,कटिहार के तत्वाधान में मानवाधिकार दिवस मंडल कारा कटिहार में मनाया गया। मानवाधिकार के विषय पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। आयोजन के सफल संचालन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण लाल सहन के द्वारा बंदियों को मानवाधिकार विषय पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कटिहार के द्वारा भी मानवाधिकार के संदर्भ में बंदियो के उनके अधिकार के विषय में समझाया गया। मानव अधिकार दिवस के अवसर पर अवर न्यायाधीश-सह-सचिव अखिलेश पांडेय ने बंदियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया तथा मानवाधिकार के उद्देश्यों को समझाया गया। इसी क्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम तेज प्रताप सिंह द्वारा भी मानवाधिकार बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। आयोजन के सफल संचालन में कारा प्रशासन की विशेष रूप से सहयोग रहा।इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष प्रभारी सत्यनारायण लाल, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिलेश पांडे, अपर मुख्य न्यायाधीश अधिकारी प्रथम तेज प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त कटिहार, कारा अधीक्षक विपीन कुमार , सहायक जेलर संजय शर्मा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां उपस्थित थे। *प्रवीण कुमार झा*
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
