September 22, 2026

कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचारी नेताओं का असली चेहरा हुआ उजागर – मनोज राय

Read Time:3 Minute, 52 Second

झारखंड में कॉंग्रेस सांसद धीरज साहू के पास से 300 करोड़ से अधिक कैश बरामद होने पर बिहार भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में शहर के हृदय स्थल शहीद चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल शामिल हुई। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता की गाढी कमाई अपनी तिजोरी में छुपाई है। कांग्रेस ने 70 साल में देश को सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद से इतनी अकूत धनराशि बरामद होने के बाद भी मौन है कांग्रेस नेतृत्व। उन्होंने कहा कि कहीं इसमें इन सभी का हिस्सा तो शामिल नहीं है। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि अभी तक के जांच के क्रम में 400 करोड़ रूपया बरामद हुई है अनुमान है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचारी सांसद कृपा से 2500 करोड़ से ज्यादा धनराशि बरामद होगी। विधायक कविता पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को खोखला करने का काम 70 सालों में किया है।जिसका परिणाम है कि आज इन सभी भ्रष्टाचारी नेता के लूटी हुई कमाई जनता के सामने उजागर हो रही है। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिफ्ट ऐसे कई कांग्रेसी पार्टी के नेताओं का चेहरा धीरे-धीरे उजागर हो रहा है।इन सबों ने मिलकर देश की जनता के विश्वास को लूटा है।जिस प्रकार कांग्रेस का पतन देश के सभी राज्यों से हो रहा है।आने वाले समय में कांग्रेस के पास ना कार्यकर्ता रहेगी और ना कांग्रेस पार्टी यह सिर्फ भ्रष्टाचार की पार्टी रह गई है। पुतला धन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी,जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा ,रंजन झा, शोभा जयसवाल महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला मंत्री शांति जायसवाल, मंजू चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना झा, महिला मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, नेहा किरण,नगर अध्यक्ष बबलू पासवान, निलेश ठाकुर ,देवव्रत गुप्ता ,मनोज सरकार, भास्कर सिंह, विजय सिंह, प्रमोद महतो,चंदन सिन्हा, युवा मोर्चा के महामंत्री जैक्सन यादव अभिषेक सिंह गोलू, रिंकू यादव, अंकित कुमार सौरभ यादव सोनू सिन्हा, महिला मोर्चा के महामंत्री चांदनी देवी सहित सभी मंच मोर्चा एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा के नगर के पदाधिकारी ने भाग लिया।

Previous post कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
Next post पीजी हेड ने मनिहारी महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial