August 27, 2026

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत मिनी बस खरीदारी करने पर सरकार पांच लाख आर्थिक अनुदान राशि देगें- डी टी ओ

Read Time:1 Minute, 51 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष भवन में मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को लेकर बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर बी डी ओ कुमार सौरभ ने किया।उक्त बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद ने भाग लेते हुए कहा कि सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण स्तर पर व्यवसाय के सर्वजन को लेकर सरकार ने मिनी बस क्रय करने वाले लाभुकों को पांच लाख रुपया आर्थिक अनुदान के रूप में देंगे। उन्होंने कहा कि इस योजनाओं के तहत प्राणपुर प्रखंड में अलग-अलग कोटी से सात लाभुकों को लाभांवित क्या जाना है। उक्त लाभुकों को ऑनलाइन आवेदन द्वारा आवेदन करना है,आवेदन ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 27 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया है। वही बी डी ओ डॉ कुमार सौरभ ने रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से योजना को हम बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस योजनाओं से आवागमन में सुविधाएं मिलेगी। इस मौके पर मुखिया मुजाहिद आलम, मोहम्मद तारिक, प्रमोद सिंह, तनवीर अहमद, विकास मित्र नंदलाल ऋषि, जीविका सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Previous post कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन।
Next post आजमपुर गोला स्थित गंगा किनारे सफेद बालू का अवैध खनन जारी, विभागीय अधिकारी बेखबर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial