September 21, 2026

रेड क्राँस के सौजन्य से स्कूल मे इन्वर्टर सेट लगाया

Read Time:2 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिजली गुल होने पर भी अब स्कूल के बच्चे रौशनी मे पढ़ सकेंगे और गर्मी मे पंखे की हवा ले सकेंगे। समाजसेवी स्वर्गीय नारायण सर्राफ की स्मृति मे उनके परिवार द्वारा प्रदत्त एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान मे आज आनंद पाठशाला स्कूल मे बैटरी इन्वर्टर प्रदान करते हुए चेयरमैन अनिल चमरिया ने ये बातें कहीं। सैजीव संतोष गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा स्कूल मे पहले भी स्कूल मे शुद्ध पेयजल के लिए आरओ दिया गया है। स्कूल मे बैटरी की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह, बबन झा ने कहा कि स्कूल मे डबल बैटरी का सेट इन्वर्टर के साथ लगाया गया ताकि बिजली नही रहने पर ज्यादा दर तक चल सके या बैकअप दे सके। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सर्राफ सर्राफ भी एक समाजसेवी थे और कई सामाजिक कार्य के साथ रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी रहे है। स्कूल की प्रधानाचार्य मलय कुंडू, के साथ स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर चन्दना झा, सदस्य रीता सिंहा, वाणी भट्टाचार्य, पूर्णिमा सरकार आदि ने रेडक्रॉस को साधुवाद देते हुए कहा कि जब भी जरूरत होती है। संस्था के सदस्य सेवा के लिए तत्पर रहते है, जो अनुकरणीय के साथ धन्यवाद योग्य हैँ। रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल एवं उप संरक्षक स्वर्ण चमरिया ने कहा कि दो दिन पहले संस्था द्वारा रामकंठू स्कूल मे वाटर पूरिफायर आरओ लगाया गया।

Previous post 31 दिसंबर तक राशन कार्ड के सभी सदस्यों का आधार लिंक करना अनिवार्य अन्यथा कट जाएगा नाम – एसडीओ
Next post पंचायत उपचुनाव में रिक्त हुए मेंबर पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial