पंचायत उपचुनाव में रिक्त हुए मेंबर पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया
फतेनगर से पार्वती टुडु के निधन से पद रिक्त था।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के प्रखंड कार्यालय में पंचायत उप निर्वाचन के लिए रिक्त हुए फतेनगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 से मेंबर पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उपनिर्वाची पदाधिकारी रणधीर कुमार ने बताया की फतेनगर पंचायत की वार्ड नंबर 14 की मेंबर पार्वती टुडू की असामयिक मृत्यु होने के कारण पद रिक्त हो चुका था। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन साबो हंसदा/ पति भगन मुर्मू और सालों हंसदा /पति तल्लू हेंब्रम ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मालूम हो की फतेनगर वार्ड नंबर 14 महिला एसटी के लिए आरक्षित है। 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक कागजातों की समीक्षा की जाएगी, अभ्यर्थियों की वापसी की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। 28 दिसंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है और 30 दिसंबर को मतगणना होगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
