जस्टिस ने जिला और रेल न्यायालय का किया निरीक्षण कई योजनाओं का किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
व्यवहार न्यायालय के इंस्पेक्शन जज हरीश कुमार का अधिवक्ता संघ में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। जस्टिस हरीश कुमार लॉयर भवन, मीटिंग हॉल, एटीएम, पार्किंग , कैंटीन के साथ तैयार पार्किंग और डिलक्स शौचालय आदि का फीता काटकर उद्घाटन किए। वही न्यायालय परिसर में जस्टिस द्वारा वृक्षारोपण भी किया। साथ ही जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी सहित सभी न्यायिक प्राधिकारियों के साथ बैठकर उनके कार्यों का निरीक्षण किया। जस्टिस श्री कुमार जेल हाजत ,न्यायालय परिसर ,लोक अदालत के साथ रेल कोर्ट आदि का निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश दिया। अधिवक्ता संघ मे जस्टिस श्री कुमार ने कहा कि यहां के अधिवक्ता एवं न्यायाधीशों को सामंजस्यपूर्ण तरीके से काम करना उन्हे काफी अच्छा लगा। जस्टिस श्री कुमार ने यह भी कहा कि न्यायालय कार्य में पदाधिकारी व कर्मी की कमी एवं अधिवक्ता संघ के द्वारा की गई मांगों पर विचार करेंगे। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने अधिवक्ता संघ भवन से मुख्य सड़क तक निजी रास्ता दिए जाने, न्यायाधीशों की कमी, स्टेनो आदि की कमी आदि को दूर करने की मांग की। संघ के सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल जस्टिस श्री कुमार का आभार जताया। संघ भवन में सभी न्यायिक प्राधिकारियों के साथ दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। जिन्होंने जस्टिस श्री कुमार का फूल माला भेंट कर स्वागत किया। कटिहार निरक्षण के कर्म में जस्टिस काफी संतुष्ट नजर आए। जिस कर्म में जस्टिस मोहदय की अध्यक्षता में डीएमसी की बैठक में भी कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जिस दौरान जस्टिस श्री कुमार ने कई दिशा निर्देश भी दिए।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
