वनवासी कल्याण छात्रावास को रेड क्राँस ने दिया इन्वर्तर सेट
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार वनवासी कल्याण छात्रावास, दिग्गी कटिहार मे रह रहे छात्राओं को बिजली नही रहने पर पढ़ाई करने कठिनाई को देखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा आज एक बैटरी इन्वर्तर लगाया गया। चेयरमैन अनिल चमरिया ने सबोधन करते हुए कहा कि समाजसेवी स्वर्गीय नारायण सर्राफ की स्मृति मे उनके परिवार द्वारा यह प्रदान किया गया। सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा छात्रावास मे मे पहले भी पंखे, कम्बल, सहित कै जरूरी समग्री वितरित की गई है। सह सचिव विवान सरकार एवं प्रबंध समिति सदस्य बबन झा, नरेश साह, प्रो0 श्याम नारायण पोद्दार ने बताया कि छात्रावास मे गर्मी के दिनों मे बहुत कठिनाई हो रही थी इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि कल आनंद पाठशाला स्कूल मे डबल बैटरी का सेट इन्वर्टर के साथ लगाया गया था एवं कस्तूरबा गांधी स्कूल बथेली मे वाटर कूलर लगाया जायेगा। प्रबंध समिति सदस्य देवराज शर्मा एवं उप संरक्षक रीना झा ने कहा कि स्वर्गीय सर्राफ सर्राफ भी एक समाजसेवी थे और कई सामाजिक कार्य के साथ रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी रहे है। छात्रावास के कमिटी सदस्य ने रेडक्रॉस को साधुवाद देते हुए कहा कि जब भी जरूरत होती है संस्था के सदस्य सेवा के लिए तत्पर रहते है जो अनुकरणीय के साथ धन्यवाद योग्य हैँ। संतोष गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले संस्था द्वारा रामकंठू स्कूल मे वाटर पूरिफायर आरओ लगाया गया।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
