रसोइयों की माली हालत सुधारने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की जाए
Reporting by एन सी वर्मा,ब्यूरो चीफ सीतापुर।
रसोइयों के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर रसोइयों की मांगों को पार्टी के घोषणापत्र में स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रसोइयों के द्वारा विद्यालयों के बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। बर्तनों की सफाई के साथ-साथ किचन की सफाई का कार्य भी किया जाता है। ऐसे में केवल डेढ़ हजार रुपये मानदेय उनके साथ नाइंसाफी है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मात्र डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले रसोइयों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए यह कदम उठाया जाना बहुत जरूरी है। सरकार बनने पर रसोइयों की सभी जायज माँगों पर उचित निर्णय किया जाएगा। रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए महमूदाबाद के विधायक व विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक नरेंद्र सिंह वर्मा ने यह बात कही। सपा की सरकार बनने पर रसोइयों की माली हालत सुधारने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी जिससे कि कोई उनका शोषण न कर सके। रसोइया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ कर अध्यक्ष हंसराज वर्मा, विद्या प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा, ओम प्रकाश, रामपती, गीता, चंपा देवी, रानी देवी, अनीता, मीनू देवी, नीलम देवी, अर्चना, लक्ष्मी, सुमन, अवध राम, राम किशोर, रेखा देवी सहित दर्जनों रसोइया मौजूद रहे।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
