गौड़िया मठ में भगवान को पहनाई गर्म कपड़े
Reporting by आशीष कुमार
गया- शहर के जी बी रोड स्थित गौड़िया मठ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र,सुभद्रा, राधा कृष्णा, चैतन्य महाप्रभु की सर्दी से राहत के लिए ऊनी गर्म कपड़े बनाया गया है। गौड़िया मठ के पुजारी उत्तम श्लोक दास महाराज ने बताया कि जैसे- जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे-वैसे सर्दी के कपड़े साल,कंबल,टोपी जराप पहनाया जाएगा। यह परंपरा जगतगुरु भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी जी 1918 में गौड़िया मिशन के प्रतिष्ठा किए थे, उस समय से यह परंपरा चली आ रही है लेकिन गया में गौड़िया मठ की स्थापना 1936 में हुई और उस समय से यह परंपरा जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा से सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाती है और इसी माह से भगवान को सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए ऊनी वस्त्र धारण कराए जाते हैं। इसी आस्था भाव के चलते भगवान गर्म पोशाक में दर्शन दे रहे हैं। कहते हैं कि भगवान को जिस भाव से सेवा करते हैं उसी भाव से भगवान अपने भक्तों को दर्शन भी देते हैं। यही वजह है कि सर्दी के मौसम आते ही भगवान के सिंगार और दिन चर्चा भी बदल जाते हैं। प्रतिदिन सिंगार के समय कपड़े बदले जाते हैं। उन्होंने बताया कि ठंड का एहसास सिर्फ इंसानों को नहीं भगवान को भी होने लगता है इसलिए भगवान को ऊनी वस्त्र बनाकर ठंड से बचाते हैं। प्रतिदिन प्रातः कालीन मध्यकालीन विशेष पूजा अर्चना किया जाता है एकमात्र श्री कृष्ण नाम कीर्तन के द्वारा ही शांत किया जा सकता है।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
