चयन मुक्त सेविकाओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी सौंपा ज्ञापन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर 29 सितंबर से 08 दिसंबर 2023तक राज्यव्यापी हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका को चयन मुक्त किए जाने से आक्रोशित सेविकाओं ने कटिहार सदर से संघ की अध्यक्ष शीला देवी के नेतृत्व में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद से उनके आवास स्थित कार्यालय में मिलकर अपनी ब्यथा सुनाई व पुनः योगदान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। अध्यक्ष शीला देवी ने बताया कि कटिहार प्रखंड के छब्बीस सेविका- सहायिका सहित जिले की चार सौ बेरासी सेविका तथा तीन सौ अठत्तर सहायिका के साथ-साथ राज्य की दस हजार चौबीस सेविका तथा आठ हजार सोलह सहायिका को चयन मुक्त कर दिया गया है ।उन्होंने बताया कि राज्य की लगभग अठारह हजार सेविका-सहायिका का योगदान नहीं लिए जाने से वे मानसिक परेशानी से गुजर रही है। दूसरी ओर इन सेविकाओं के केंद्र को दूसरे केंद्र से टैग किए जाने पर पोषक क्षेत्र के बच्चों व लाभुकों को भी परेशानी हो रही है ।राज्य की लाखों सेविकाओं- सहायिका में से अठारह हजार सेविका -सहायिका को हड़ताल के लिए दंडित कर सरकार तानाशाही रवैया का परिचय दे रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने सेविका सहायिका की बातों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा की आवश्यकता हुई तो सरकार के संवेदनहीनता व तानाशाही रवैया के खिलाफ आगामी विधानसभा सत्र में इस मामले को सदन में भी उठाया जाएगा।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
