July 27, 2026

हसनगंज में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पुरी जानकारी पूर्व डिप्टी सीएम ने लोगों को दिया

Read Time:4 Minute, 16 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित पुराने प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर आयोजित कर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर आमजनों को जागरूक किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कारीगरों और शिल्पकारों के सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार और उनके जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच घरेलू बाजार के साथ वैश्विक बाजारों तक सुनिश्चित किया जाना है। जिसको लेकर शिविर आयोजित कर आमजनों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रति जागरूक किया गया। बताया पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिए केंद्रीय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीयन शुरू हो गया है। आमजनों को बताया कि इसके लिए पारंपरिक शिल्पकार एवं कारीगर आधार कार्ड एवं लिंकेड मोबाइल नंबर तथा बैंक पासबुक के साथ अपने नजदीक के ग्राहक सेवा केंद्र में पंजीयन करा सकते हैं। इस योजना के तहत 18 प्रकार के चयनित ट्रेड वाले पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया चटाई झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली जाल बनाने वाले आदि शामिल हैं। बताया कि योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और विश्वकर्मा परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा। इन कारीगरों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए पांच से सात दिन का निःशुल्क आवासीय युक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिसमें 500 रुपए प्रतिदिन की दर से छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद यंत्र एवं औजार के लिए अनुदान सहायता भी उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक हितग्राहियों को पहले चरण में एक लाख रुपए तक और दूसरे चरण में दो लाख तक की वित्तीय सहायता मात्र 5% ब्याज दर पर बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर आमजनों को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा योजना संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, बब्बन झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता में ज्योतिष कांत कुअंर, महेंद्र प्रसाद मंडल, विकास कुमार विश्वास सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post चयन मुक्त सेविकाओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी सौंपा ज्ञापन
Next post स्वास्थ्य कर्मियों की हुई समीक्षा बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial