November 14, 2026

एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू सुमन का झारखंड जाने की सूचना पर कार्यकर्ताओं का हूजूम उमड़ा

Read Time:1 Minute, 52 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कटिहार आगमन के उपरांत चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ मनिहारी घाट से जल मार्ग द्वारा झारखंड दौरा के क्रम में साहिबगंज अथिति गृह पहुंचे। जहां रात्रि विश्राम करते हुए दूसरे दिन महादेव गंज में पुर्व निर्धारित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।पुनः साहेबगंज से स्टीमर द्वारा मनिहारी के रास्ते कटिहार और सड़क मार्ग से पटना प्रस्थान करेगें।इस सम्बंध में झारखंड जाने के क्रम में मनिहारी घाट पर श्री शंभू कुमार सुमन ने कहा कि एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए स्टीमर से झारखंड जाना है । और दूसरे दिन वापसी है। कहा कि मनिहारी विधान सभा क्षेत्र मेरा आवासीय क्षेत्र है । और इस क्षेत्र के किसी भी अवसर को मैं मिस नहीं कर सकता।यहां सभी वर्गों के लोगों से मुझे खास लगाव रहा है। मैं हर संभव उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता हूं।इस मौक़े पर राज शेखर सिंह, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार,राजा यादव , मंजय साह, पशुपति यादव,राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनिल अग्रवाल,प्रिंस कुमार, करण पासवान अनेक समर्थक मौजूद थे।

Previous post मनिहारी के तीन बच्चे 29 वा राष्ट्र स्तरीय सब जुनियर नेट बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयनित
Next post 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन के घटक दल दिया धरना शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा स्मार पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial