July 20, 2026

143 सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन के घटक दल दिया धरना शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा स्मार पत्र

Read Time:3 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

143 सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन के घटक दल की ओर से संयुक्त रूप से समाहरणालय कटिहार के समीप एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना के पश्चात इंडिया गठबंधन के घटक दलों की एक शिष्टमंडल ने डीएम कटिहार को स्मार पत्र सोपा। शिष्ट मंडल में राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, जदयू जिला अध्यक्ष समीम इकबाल, कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव विनोदानंद साह सहित जदयू नेता सतीश ठाकुर, नेता मुकुल कुमार, कामरेड प्रदीप कुमार राय, मुमताज, कामरेड जयप्रकाश सिंह शामिल थे। धरना को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के द्वारा कटिहार जिले में आपसी एकता का परिचय दिया है। सभी दल के नेताओं ने इस धरने कार्यक्रम में भाग लेकर केंद्र सरकार के द्वारा किए गए मनमाने कार्य विरोध किया। सभी घटक दल के नेताओं को बहुत-बहुत आभार करती हूँ कि कार्यक्रम को सफल बनाया।धारणा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मनमाने कार्य जो जानते के लिए बोझ साबित हो रहा है। इसके लिए इंडिया गठबंधन के घटक दल जमकर विरोध करती है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों के द्वारा 143 सांसदों का मनमानी ढंग से अविलंब निलंबन के विरोध में धरना देकर सरकार के इस कार्य का जमकर विरोध किया।काँग्रेस विधायक डा0 शकील अहमद खान ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस नेता ने भाग लेकर आपसी एकता का परिचय दिया है। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की साजिश की हम इसकी घोर निंदा करते हैं। धरना कार्यक्रम में डॉ राम प्रकाश महतो, समरेंद्र कुणाल, आशीष बलिदानी, मोहम्मद हसन, मुकुल कुमार, ललिता तिर्की, जगत कुमार, धीरेंद्र मेहता, नरेश यादव, सुनैना कुमारी, मेराज आलम, सुरेश यादव, निरंजन पोद्दार, प्रीतम देवी, मीनाक्षी श्वेता, दिलीप विश्वास, अमरपाली यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, हलीम खान, अरुण शाह, शाहिद, संजू कुमारी, आफताब आलम, राजेश यादव, मोहम्मद वारिस, मनोहर प्रसाद यादव, बेवी देवी,पंकज तंबाकू वाला, राजेश कुमार मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा, सत्यनारायण सिंह निषाद, संजय सिंह,आँसू पांडे, विनोद यादव, राजेश कुमार, भारती देवी, सुदाम सिंह,मंजू देवी, लाखों यादव सहित बडी़ संख्या में इंडिया घटक दल के नेताओं ने भाग लिया।

Previous post एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू सुमन का झारखंड जाने की सूचना पर कार्यकर्ताओं का हूजूम उमड़ा
Next post अपह्रता को रौतारा पुलिस ने सकुशल किया बरामद जमुई पुलिस को किया सुपुर्द
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial