मनिहारी के तीन बच्चे 29 वा राष्ट्र स्तरीय सब जुनियर नेट बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयनित
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कटिहार जिला नेट बॉल टीम के खिलाड़ियों का चयन झारखंड के गोड्डा में आयोजित 29 वा राष्ट्र स्तरीय सब जुनियर नेट बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2023_24 के लिए चयनित किया गया है । जिसमें तीन बच्चे मनिहारी के शामिल है। इस सम्बंध में मनिहारी स्पोर्ट्स क्लब के कोच आनन्द यादव ने कहा कि झारखंड के गोड्डा में 21 दिसंबर से सात दिवसीय 29 वा राष्ट्र स्तरीय सब जुनियर नेट बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ हो गया है । इसमें कटिहार जिले के मनिहारी स्पोर्ट्स क्लब के तीन बालक एवं बालिका का चयन किया गया है । जिसमें बालिका वर्ग में प्रियंका कुमारी एवं अनु कुमारी को चयनित किया गया है । वहीं बालक वर्ग में उज्वल गुप्ता का चयन किया गया है। पहले राउंड में बालिका वर्ग का सामना केरल और उसके उपरान्त दूसरा मैच मध्य प्रदेश से होगा। यह चैंपियनशिप प्रतियोगिता का फाइनल मैच 27 दिसम्बर को होगा और फिर विजेता टिम की घोषणा होगी। कोच आनन्द यादव ने कहा कि मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थिति के वावजूद हमारे मनिहारी के बच्चें हर खेल में अव्वल आए और अपने कटिहार जिले के साथ पुरे देश में बिहार का नाम रोशन करे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
