नगर निगम क्षेत्र में महापौर ने किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
1 करोड़ 50 लाख की राशि से किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
प्रवीण कुमार(कटिहार )
नगर निगम कटिहार के विभिन्न वार्डों में पंचम राज्य वित्त आयोग निधि मद से लगभग 1 करोड़ 50 लाख की राशि से विभिन्न सड़कों, नालो एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं उद्घाटन महापौर उषा देवी अग्रवाल, सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं स्थानीय निगम पार्षद गणों के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि लगातार नगर निगम क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में शहर की जर्जर हालत वाली सारी सड़कें एवं नाला का निर्माण करा लिया जाएगा जिससे लोगों को आगमन में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। वही विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि लगातार नगर निगम की महापौर द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शहर वासियों को सुविधा मूहिया करने में लगातार महापौर द्वारा कार्य किया जा रहा है। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा लगातार शहर में घूम-घूम कर सड़क नाला एवं अन्य समस्याओं को देख रहीं हैं और उसका निदान भी कर रही है। कटिहार शहर को माडल टाउन बनाए जाने को लेकर लगातार हम सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में शहर का चौमुखी विकास देखने लायक होगा।कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, स्थानीय निगम पार्षद पूनम सिंह, सुलेखा दास, संतोष देवी, विशाल राणा, अजय सिंह, संतोष सिंह एवं अन्य पार्षद गण एवं सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
