July 20, 2026

नगर निगम क्षेत्र में महापौर ने किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

Read Time:2 Minute, 31 Second

1 करोड़ 50 लाख की राशि से किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

प्रवीण कुमार(कटिहार )

नगर निगम कटिहार के विभिन्न वार्डों में पंचम राज्य वित्त आयोग निधि मद से लगभग 1 करोड़ 50 लाख की राशि से विभिन्न सड़कों, नालो एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं उद्घाटन महापौर उषा देवी अग्रवाल, सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं स्थानीय निगम पार्षद गणों के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि लगातार नगर निगम क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में शहर की जर्जर हालत वाली सारी सड़कें एवं नाला का निर्माण करा लिया जाएगा जिससे लोगों को आगमन में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। वही विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि लगातार नगर निगम की महापौर द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शहर वासियों को सुविधा मूहिया करने में लगातार महापौर द्वारा कार्य किया जा रहा है। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा लगातार शहर में घूम-घूम कर सड़क नाला एवं अन्य समस्याओं को देख रहीं हैं और उसका निदान भी कर रही है। कटिहार शहर को माडल टाउन बनाए जाने को लेकर लगातार हम सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में शहर का चौमुखी विकास देखने लायक होगा।कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, स्थानीय निगम पार्षद पूनम सिंह, सुलेखा दास, संतोष देवी, विशाल राणा, अजय सिंह, संतोष सिंह एवं अन्य पार्षद गण एवं सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। ‌

Previous post एमएसएमईपीसीआई के स्टेट चेयरमैन बनाने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन ।
Next post विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में किया जागरूक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial