July 26, 2026

विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में किया जागरूक

Read Time:1 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिले के प्राणपुर विधानसभा के धरन पंचायत अंतर्गत रहिका टोला गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से विधान पार्षद अशोक अग्रवाल पहुंचे।और जनता को संबोधित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्राणपुर विधायक निशा सिंह,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, धरण पंचायत के मुखिया अनीता देवी, कृष्ण मोहन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकांत विश्वास एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण गण मौजूद रहे।

Previous post नगर निगम क्षेत्र में महापौर ने किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
Next post अवधनगरी से मनिहारी पहुंचा अक्षत कलश श्रद्धालुओं ने निकाली यात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial