September 15, 2026

आबादपुर में अज्ञात नकाबपोशों ने दिया डकैती को अंजाम मामला दर्ज

Read Time:2 Minute, 28 Second

कटिहार जिले अन्तर्गत आबादपुर में प्रेमानंद चौधरी के यहां रात के लगभग 1 बजे 6 से 7 नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर प्रेमानंद चौधरी एवं उनकी पत्नी कल्पना चौधरी को बंधक बनाकर उनके घर में डकैतों ने लूटपाट मचाई ।इतना ही नहीं पति पत्नी को रस्सी से पैर हाथ बांधकर मारपीट भी की तत्पश्चात घर में घुसकर अपराधियों ने घर में रखे अलमारी बक्सा एवं गोदरेज को तोड़कर दो लाख नगद एवं लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गए ।बता दें कि प्रेमानंद चौधरी के फर्द बयान पर आबादपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पीड़ित प्रेमानंद चौधरी ने बताया कि लगभग रात के 1:00 बजे 6,7 संख्या में अपराधी आंगन के तरफ से हमारे घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा पति पत्नी को पैर हाथ रस्सी से बांधकर रखा तथा मारपीट की दो। अपराधी के हाथ में देसी कट्टा तथा एक अपराधी के हाथ में लोहे का डंडा एवं सभी अपराधी सामान से लैस होकर आए थे। मेरे गले में सोने का चैन तथा अंगूठी जिसमें पीएनसी लिखा हुआ था। इतना ही नहीं मेरी पत्नी के गोदरेज से भी सोने के चेन एवं चांदी के जेवरात अपराधियों ने अपने साथ ले गए हैं ,मेरे मोबाइल को भी अपने साथ अपराधि ले गए हैं ।तथा सभी अपराधि पीछे के रास्ते आंगन के रास्ते भाग खड़े हुए इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।आबादपुर पुलिस प्रेमानंद चौधरी के आवेदन पर आबादपुर थाना में मामला दर्ज कर लीहै। हर बिंदु पर अनुसंधान किए जा रहे हैं । अचानक घटित इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

Previous post सीतापुर में पत्रकारों के उत्पीडन को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर दिया गया ज्ञापन
Next post सड़क के अभाव में आज भी मरीज को खटिया पर टांग कर ले जाते हैं इलाज को
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial