सृजन घोटाला मामले में तीन आरोपी की गिरफ्तारी सीबीआई की गिरफ्त में आए यह तीन महिलाएं ।
बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में सीबीआई ने तीन आरोपी अपर्णा वर्मा, राजरानी वर्मा एवं जसीमा खातून को भागलपुर और झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया है ।तीनों आरोपियों के संबंध घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी से थी। कोर्ट ने इन सब के खिलाफ 16 फरवरी को गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसके बाद अपर्णा और राजरानी की गिरफ्तारी भागलपुर के सबौर जबकि जसीमा खातून को साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी सीबीआई इनके घर पर गिरफ्तारी करने पहुंची थी ।लेकिन तब यह सभी पीछे के दरवाजे से फरार हो गए थे। तीनों आरोपित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड सबौर की प्रबंधकारिणी सदस्य थी। सीबीआई को उम्मीद है कि गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं से इस घोटाले के मामले में अहम जानकारी मिल सकती है ।
More Stories
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
रक्षाबंधन पर फलका बाजार में भयंकर जाम, दो घंटे तक थमी रफ्तार… पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
मो0 काजु (फलका) रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के प्यार का पर्व है, वहीं फलका बाजार में इस बार राहगीरों...
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को...
